सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, स्मृति-दीप्ति की जोड़ी दिलाएगी फाइनल का टिकट?
महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम अब नॉकआउट मुकाबले में भी अपनी लय बरकरार रखते हुए फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत के लिए इस मैच में सबसे बड़ा आत्मविश्वास उसका बांग्लादेश के खिलाफ हालिया रिकॉर्ड है। भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले 8 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में हार का सामना नहीं किया…
