हिमांशी खुराना का बड़ा खुलासा: आसिम रियाज के साथ रिश्ते में धर्म बदलने तक पहुंच गई थीं बात

‘बिग बॉस 13’ से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री और मॉडल हिमांशी खुराना ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर एक बार फिर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अभिनेता और पॉडकास्टर पारस छाबड़ा के साथ बातचीत में हिमांशी ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के साथ रिश्ते के दौरान सामने आई धार्मिक और व्यक्तिगत परेशानियों के बारे में बात की। उन्होंने दावा किया कि एक समय ऐसा आया था, जब वह आसिम के दबाव में इस्लाम कबूल करने के फैसले के काफी करीब पहुंच गई थीं। हिमांशी के मुताबिक, उस रिश्ते के दौरान उनके पूजा-पाठ और धार्मिक मान्यताओं को लेकर सवाल उठाए जाने लगे…