Avengers: Doomsday का नया स्पेशल लुक जारी, Doctor Doom के खिलाफ एकजुट होंगे Marvel के सुपरहीरोज

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म ‘Avengers: Doomsday’ को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। मार्वल स्टूडियोज ने फिल्म का नया स्पेशल लुक ट्रेलर जारी किया है। करीब दो मिनट की इस क्लिप में Avengers, Fantastic Four और X-Men से जुड़े कई बड़े किरदार एक साथ नजर आते हैं। वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान Doctor Doom पर है, जो सुपरहीरोज के लिए अब तक के सबसे बड़े खतरों में से एक बनकर सामने आता दिखाई दे रहा है। Doctor Doom का किरदार रॉबर्ट डाउनी जूनियर निभा रहे हैं। आयरन मैन के रूप में MCU में लंबी…