ईरान ने बहरीन में अमेजन डेटा सेंटर को बनाया निशाना, माइक्रोसॉफ्ट-गूगल-एपल भी रडार पर- टेक कंपनियों में बढ़ी चिंता
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच बहरीन में एक बड़े साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी कंपनी अमेजन वेब सर्विस (AWS) के डेटा सेंटर पर हमला हुआ, जिसके बाद वहां आग लग गई। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में बहरीन के गृह मंत्रालय ने सिर्फ एक इमारत में आग लगने की पुष्टि की थी, लेकिन कंपनी का नाम उजागर नहीं किया गया था। बाद में अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि यह हमला…
