मोदी-बालेन शाह ने भारत-नेपाल को दी नई रेल सौगात, भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस
भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक रिश्तों को मजबूती देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम अब सीधे रेल मार्ग से जुड़ गए हैं। दोनों धार्मिक नगरों के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई रेल सेवा को दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन और यात्रियों की सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस…
