आयुष्मान कार्डधारकों के फोन में सेव होना चाहिए ये नंबर, मुसीबत में आएगा काम
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat PM-JAY) देश के करोड़ों लोगों के लिए इलाज से जुड़ी बड़ी मदद है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने के लिए स्वास्थ्य कवर मिलता है। लेकिन योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ आयुष्मान कार्ड बनवाना ही काफी नहीं है। लाभार्थी को यह भी पता होना चाहिए कि कार्ड का इस्तेमाल कैसे करना है, किस अस्पताल में इलाज मिल सकता है और परेशानी होने पर सहायता कहां से लेनी है। कई बार लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच जाते हैं, लेकिन वहां योजना की सुविधा…
