बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में आज भारत के 6 मुकाबले: लक्ष्य सेन और उन्नति हुड्डा पर नजरें, डबल्स में भी मजबूत चुनौती

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान जोर पकड़ चुका है। टूर्नामेंट के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय खिलाड़ी दूसरे दिन कोर्ट पर अपनी चुनौती पेश करेंगे। मंगलवार को भारत की ओर से कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन और विमेंस सिंगल्स में उन्नति हुड्डा अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगी। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों की दो मिक्स्ड डबल्स और दो विमेंस डबल्स जोड़ियां भी मुकाबले में उतरेंगी। भारत के लिए प्रतियोगिता की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक रही है। पहले दिन पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी ने सिंगल्स में जीत दर्ज की,…