1000 करोड़ पार करते ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस एक कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धुरंधर 2 का जलवा लगातार कायम है। रिलीज के 18 दिन बाद भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। खास बात ये है कि तीसरे रविवार की कमाई ने फिल्म को सीधे 1000 करोड़ के क्लब में पहुंचा दिया, जिससे यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन गई जिसने यह आंकड़ा छुआ। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। दमदार कहानी और स्टारकास्ट के चलते दर्शकों का रिस्पॉन्स शानदार रहा है, जिसका असर कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा…
