नवजात की पहली सर्दी में जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! गर्म रखने के चक्कर में न करें ये गलतियां, जानें बच्चे की देखभाल का सही तरीका

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घर में छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर माता-पिता की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। खासकर उन परिवारों के लिए यह मौसम ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है, जिनके घर में हाल ही में नवजात शिशु ने जन्म लिया है। पहली बार माता-पिता बने लोगों के मन में कई सवाल होते हैं। बच्चे को कितने कपड़े पहनाने चाहिए, कमरे को कितना गर्म रखना चाहिए, ठंड से बचाने के लिए टोपी और मोजे पहनाना जरूरी है या नहीं और क्या रोजाना तेल से मालिश करना फायदेमंद होता है? इन सवालों को लेकर अक्सर परिवार के बड़े-बुजुर्गों और डॉक्टरों…