लगातार कमर दर्द को न समझें मामूली परेशानी, एक्सियल अर्थराइटिस रीढ़ की लचक कर सकता है खत्म

कमर में दर्द होना आम बात मानी जाती है। लंबे समय तक बैठकर काम करने, गलत तरीके से उठने-बैठने, ज्यादा वजन उठाने या मांसपेशियों पर दबाव पड़ने से भी पीठ में दर्द हो सकता है। यही वजह है कि बहुत से लोग लगातार बने रहने वाले कमर दर्द को भी सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हर कमर दर्द का कारण मांसपेशियों की थकान या खराब पोस्चर नहीं होता। कई बार इसके पीछे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ी एक गंभीर सूजन वाली बीमारी भी हो सकती है, जिसे एक्सियल स्पॉन्डायलोआर्थराइटिस कहा जाता है। यह बीमारी धीरे-धीरे रीढ़…