त्रिसा जॉली-गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, 15 साल बाद भारत को विमेंस डबल्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की महिला डबल्स जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने देश को बड़ी उपलब्धि दिलाई है। भारतीय जोड़ी ने टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्हें दुनिया की नंबर-1 जोड़ी चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अंतिम चार में पहुंचने के साथ ही उन्होंने भारत के लिए पदक पक्का कर लिया था। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि महिला डबल्स में भारत को वर्ल्ड चैंपियनशिप का मेडल करीब 15 साल के लंबे अंतराल के बाद मिला है। नई दिल्ली के…