बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: सिंधु और आयुष का सफर खत्म, भारत की दो जोड़ियां टॉप-8 में पहुंचीं

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम के लिए गुरुवार का दिन मिला-जुला रहा। एक तरफ पीवी सिंधु और युवा शटलर आयुष शेट्टी को हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, वहीं पुरुष और महिला डबल्स में भारत को बड़ी सफलता मिली। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और त्रिसा जॉली-गायत्री गोपीचंद की जोड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। हालांकि, मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की हार के साथ भारत की चुनौती समाप्त हो गई। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेली जा रही इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने कई रोमांचक मुकाबले…