बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की अच्छी शुरुआत, लक्ष्य सेन और उन्नति हुड्डा ने जीते मुकाबले; त्रिसा-गोपीचंद भी अगले दौर में

नई दिल्ली में खेले जा रहे बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने अभियान की शुरुआत दमदार अंदाज में की है। पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन और महिला सिंगल्स में उन्नति हुड्डा ने अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर अगले राउंड में जगह बना ली। वहीं महिला डबल्स में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी जीत दर्ज करने में सफल रही। हालांकि, मिक्स्ड डबल्स में भारत को दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि महिला डबल्स की एक अन्य भारतीय जोड़ी भी आगे नहीं बढ़ सकी। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय…

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में आज भारत के 6 मुकाबले: लक्ष्य सेन और उन्नति हुड्डा पर नजरें, डबल्स में भी मजबूत चुनौती

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान जोर पकड़ चुका है। टूर्नामेंट के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय खिलाड़ी दूसरे दिन कोर्ट पर अपनी चुनौती पेश करेंगे। मंगलवार को भारत की ओर से कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन और विमेंस सिंगल्स में उन्नति हुड्डा अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों की दो मिक्स्ड डबल्स और दो विमेंस डबल्स जोड़ियां भी मुकाबले में उतरेंगी। भारत के लिए प्रतियोगिता की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक रही है। पहले दिन पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी ने सिंगल्स में जीत दर्ज की,…

दिल्ली में आज से बैडमिंटन का महासंग्राम, सिंधु के पास छठे वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल का मौका

नई दिल्ली एक बार फिर दुनिया के बड़े बैडमिंटन सितारों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। सोमवार से राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आगाज होने जा रहा है। भारत करीब 17 साल के लंबे अंतराल के बाद इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट 23 अगस्त तक चलेगा, जिसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी पांच अलग-अलग कैटेगरी में खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। भारतीय फैंस की सबसे ज्यादा नजर पीवी सिंधु पर रहने वाली है। दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट सिंधु के पास वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने पदकों की संख्या छह तक…

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026: नई दिल्ली में जारी हुआ ड्रॉ, सिंधु-सात्विक-चिराग समेत भारतीय खिलाड़ियों के सामने बड़ी चुनौती

विश्व बैडमिंटन कैलेंडर के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में शामिल विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन इस बार भारत की राजधानी नई दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक किया जाएगा। प्रतियोगिता से पहले बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने आधिकारिक ड्रॉ जारी कर दिया है, जिसके बाद विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के संभावित मुकाबलों की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। भारत के लिए यह चैंपियनशिप कई मायनों में महत्वपूर्ण है। एक ओर देश को घरेलू परिस्थितियों में खेलने का लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ियों के पास विश्व स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने और पदक जीतने का शानदार अवसर…