पंजाब में सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ा, 36 लाख लाभार्थियों को राहत; इस साल अब तक ₹1,583 करोड़ से अधिक जारी

पंजाब सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रदेश के लाखों जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 1,583 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। सरकार की ओर से दी जा रही इस वित्तीय मदद का लाभ मुख्य रूप से बुजुर्गों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं, अनाथ एवं आश्रित बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों को मिल रहा है। सरकार ने इन वर्गों को आर्थिक रूप से सहारा देने और उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से…