बलूचिस्तान में सरकारी कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, वेतन-पेंशन को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों लोग
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में सरकारी कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों का असंतोष अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। विभिन्न कर्मचारी संघों और ट्रेड यूनियनों के साझा मंच ने सरकार की नीतियों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी के खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन के तहत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि आने वाले दिनों में बड़े धरने और रैलियों की भी योजना बनाई गई है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बढ़ती महंगाई, वेतन में असमानता और पेंशन संबंधी फैसलों ने लाखों सरकारी कर्मचारियों के सामने आर्थिक…
