तारिक रहमान के दिल्ली दौरे से पहले गंगा जल पर नई शर्त, 1996 की संधि को आगे बढ़ाने के बजाय नया समझौता चाहता ढाका

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के प्रस्तावित भारत दौरे से पहले दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत में गंगा जल बंटवारे का मुद्दा प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। ढाका अब केवल 1996 की गंगा जल संधि को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं है, बल्कि वह भारत के साथ पानी के बंटवारे को लेकर एक नए समझौते की मांग कर रहा है। बांग्लादेश का कहना है कि नए समझौते में उसके हिस्से के पानी की स्पष्ट और प्रभावी गारंटी होनी चाहिए, खासकर सूखे के मौसम में। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब भारत और बांग्लादेश तारिक रहमान…