दिवाली के बाद भी कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, 9 से 27 नवंबर तक छुट्टियों की लंबी लिस्ट जारी

दिवाली का त्योहार भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन बैंक जाने की तैयारी कर रहे लोगों को अभी कुछ दिन और छुट्टियों का ध्यान रखना होगा। नवंबर 2026 में कई धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा। खास बात यह है कि 9 नवंबर यानी सोमवार से ही कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 10 नवंबर को भी कुछ शहरों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। ऐसे में अगर आप बैंक में चेक जमा कराने, नकदी से जुड़ा कोई काम करने, ड्राफ्ट बनवाने या जरूरी दस्तावेज…