बैंकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, 135 साल पुराने कानून की जगह नया कानून; ग्राहकों पर पड़ेगा ये असर
संसद से बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा एक अहम कानून पारित हुआ है, जिसके बाद करीब 135 साल पुराने Bankers’ Books Evidence Act, 1891 की जगह नया Bankers’ Books Evidence Bill, 2026 आ गया है। बैंकिंग सिस्टम में आए तकनीकी बदलावों को ध्यान में रखते हुए इस कानून में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पुराने कानून के समय बैंकिंग रिकॉर्ड मुख्य रूप से कागजों, रजिस्टरों और बही-खातों में सुरक्षित रखे जाते थे। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, क्लाउड स्टोरेज और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन बैंकिंग व्यवस्था का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में पुराने…
