SBI के BSBD खाताधारकों के लिए बदले नियम, महीने में 4 कैश निकासी के बाद लगेगा ₹15+GST चार्ज
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट यानी BSBD अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी बदलाव होने जा रहा है। बैंक ने इस खाते से जुड़ी कैश निकासी और सर्विस चार्ज की व्यवस्था में संशोधन किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगे। इसके बाद BSBD खाताधारकों को हर महीने निर्धारित संख्या में ही मुफ्त निकासी की सुविधा मिलेगी और सीमा पार करने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। नए प्रावधान के मुताबिक, BSBD खाते से एक महीने में कुल 4 कैश विड्रॉवल मुफ्त किए जा सकेंगे। पांचवीं और उसके बाद की हर निकासी पर…
