28-30 सितंबर की बैंक हड़ताल में ग्राहकों को राहत: ATM से कैश निकालने पर 3 दिन नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी

देशभर के सरकारी बैंकों में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल का असर बैंक शाखाओं के सामान्य कामकाज पर पड़ सकता है। बैंक कर्मचारी संगठन पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने समेत अपनी मांगों को लेकर इस दौरान विरोध प्रदर्शन करेंगे। शाखाओं में कर्मचारियों के मौजूद नहीं रहने से कैश जमा करने, चेक से जुड़े काम, दस्तावेजी सेवाओं और अन्य बैंकिंग गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना है। हालांकि ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि हड़ताल के दौरान ATM से नकद निकालने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने तय किया…