29 साल बाद ट्रेंट की कमान छोड़ेंगे नोएल टाटा, बहराम वकील को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी; बोर्ड में भी हुए अहम बदलाव
टाटा ग्रुप की प्रमुख रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। कंपनी के चेयरमैन नोएल टाटा ने करीब 29 वर्षों तक इस पद पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने के बाद पद छोड़ने का फैसला किया है। उनकी जगह अब बहराम वकील कंपनी के नए चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इस बदलाव के साथ ही कंपनी के बोर्ड और प्रबंधन से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी सामने आए हैं। नोएल टाटा को कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं किया जा रहा है, बल्कि उन्हें चेयरमैन एमेरिटस यानी मानद चेयरमैन की जिम्मेदारी दी जाएगी। कंपनी की ओर…
