ट्रंप के चीन दौरे में सुरक्षा को लेकर तनाव, अमेरिकी एजेंट और चीनी अधिकारियों में तीखी बहस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीजिंग दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गई, जब अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और चीनी सुरक्षा अधिकारियों के बीच बहस हो गई। यह मामला बीजिंग के ऐतिहासिक ‘टेंपल ऑफ हेवन’ परिसर में सामने आया, जहां ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट को हथियार के साथ कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने से रोक दिया गया। चीनी सुरक्षाकर्मियों ने एजेंट से हथियार बाहर छोड़ने को कहा, लेकिन उसने सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया।…