सोनिया गांधी ने आत्मकथा की शुरुआत ऋग्वेद के इस वैदिक संदेश से क्यों की? जानिए ‘संगच्छध्वं संवदध्वं’ का गहरा अर्थ और इसका महत्व
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस किताब में उन्होंने अपने निजी जीवन, परिवार, रिश्तों और भारतीय राजनीति से जुड़े कई ऐसे पहलुओं को सामने रखा है, जिनके बारे में पहले बहुत कम जानकारी सार्वजनिक हुई थी। हालांकि, किताब की शुरुआत में लिखी गई ऋग्वेद की एक वैदिक ऋचा ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा के शुरुआती पन्नों में जिस संस्कृत मंत्र को जगह दी है, वह एकता, आपसी सहयोग, विचारों की…
