सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर सियासी जमावड़ा, विजय की एंट्री से दिल्ली में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ सोमवार को दिल्ली में एक विशेष समारोह के दौरान आधिकारिक रूप से लॉन्च की जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा है, क्योंकि इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेने वाले हैं। खास बात यह है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को भी इस आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्वयं फोन कर विजय को कार्यक्रम में आने के…