ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इंग्लैंड का शानदार पलटवार, निर्णायक वनडे में 97 रन से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। सीरीज के शुरुआती मुकाबले में हार का सामना करने वाली इंग्लिश टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार दो मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। बुधवार को होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में इंग्लैंड ने मेजबान टीम को 97 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में…
