नींद की कमी से भूलने की बढ़ रही है समस्या? दिमाग को तेज रखने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक जागना कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। किसी को ऑफिस का काम पूरा करना होता है, तो कोई मोबाइल पर वीडियो देखते हुए या सोशल मीडिया चलाते हुए रात के कई घंटे बिता देता है। वहीं, विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी और कामकाजी लोगों के लिए बढ़ती जिम्मेदारियां भी सोने का समय कम कर देती हैं। शुरुआत में भले ही इसका ज्यादा असर महसूस न हो, लेकिन कुछ समय बाद लोग छोटी-छोटी बातें भूलने, काम पर ध्यान न लगा पाने और दिनभर सुस्ती महसूस करने जैसी परेशानियों…