भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस धमाका: 14 दिनों में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने रिलीज के बाद शुरुआती दिनों में भले ही अपेक्षाकृत धीमी शुरुआत की हो, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया और वीकेंड के दौरान बढ़ी भीड़ के चलते इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली। अब फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की सफलता को अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी की वापसी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों इससे पहले भी कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर फिल्मों…