सलमान खान का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- किसी के शरीर पर कमेंट करने वालों को जवाब देना जरूरी; लड़कियों से कहा- गलत हो तो आवाज उठाओ

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने इस बार मनोरंजन से ज्यादा सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग का मुद्दा उठाया। शनिवार को प्रसारित एपिसोड में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए उन लोगों पर निशाना साधा, जो सोशल मीडिया पर दूसरों के शरीर, वजन, उम्र, कपड़ों, परिवार और निजी जिंदगी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। सलमान ने खास तौर पर उन महिलाओं का जिक्र किया जो मां बनने के बाद अपने शरीर में आए बदलावों के कारण ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करती हैं। सलमान की बातचीत का एक हिस्सा हाल में…

Bigg Boss 20: सलमान खान फिर करेंगे मेजबानी, इन चर्चित चेहरों की एंट्री की अटकलें तेज; पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी की भी चर्चा

भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शोज़ में शामिल ‘बिग बॉस’ हर नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा करता है। शो के शुरू होने से पहले ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इस बार घर के अंदर कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे और किसके बीच सबसे ज्यादा टकराव देखने को मिलेगा। अब ‘बिग बॉस 20’ को लेकर भी ऐसी ही चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक किसी भी प्रतिभागी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया पर कई…