नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खुलेगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

बिहार और पूर्वांचल समेत देश के कई हिस्सों में लोक आस्था के सबसे बड़े पर्व छठ की रौनक दिखाई देने लगी है। शुक्रवार, 13 नवंबर से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है। घरों से लेकर बाजारों और नदियों के किनारों तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहीं पूजा के लिए फल, नारियल और गन्ने की खरीदारी हो रही है तो कहीं घाटों को सजाने और साफ-सफाई का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस पर्व में व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य तथा छठी मैया की आराधना करते हैं। चार दिनों तक चलने वाली पूजा…