छठ पर बिहार बना आस्था का महासंगम: गांव-शहर से घाटों तक दिखी रौनक, लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य देव की आराधना की
बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रविवार को पूरे प्रदेश में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। राज्य के अलग-अलग जिलों में बने 10 हजार से अधिक घाटों पर लाखों श्रद्धालु एकत्रित हुए और विधि-विधान के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम होते-होते नदियों, तालाबों और जलाशयों के किनारे छठ व्रतियों और उनके परिवारों की भारी भीड़ जुट गई। चारों तरफ छठी मैया के गीत, पूजा की तैयारियां और श्रद्धालुओं की आस्था का दृश्य दिखाई दिया। इस दौरान राजधानी पटना से लेकर औरंगाबाद, बांका और…
