भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द लग सकती है मुहर, मार्को रुबियो के बयान से बढ़ी उम्मीदें; कुछ मुद्दों पर बातचीत बाकी

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में चल रहे द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर एक बार फिर सकारात्मक संकेत मिले हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि दोनों देश प्रस्तावित ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के काफी करीब पहुंच चुके हैं। समझौते को आगे बढ़ाने के लिए अब कुछ ही मुद्दों पर सहमति बनाना बाकी है। उनके इस बयान से उम्मीद बढ़ी है कि आने वाले समय में दोनों देशों की ओर से किसी महत्वपूर्ण घोषणा की जा सकती है। भारत यात्रा के दौरान मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए रुबियो ने…