एनवीडिया CEO की निजी जिंदगी पर संकट के बादल! तलाक हुआ तो पत्नी को मिल सकती है ₹7.20 लाख करोड़ की संपत्ति, दुनिया में बनेगा नया रिकॉर्ड
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल एनवीडिया (NVIDIA) के प्रमुख जेन्सन हुआंग इन दिनों अपनी पेशेवर उपलब्धियों के बजाय निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में कथित तनाव और एक महिला के साथ संबंधों को लेकर सामने आई खबरों ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान खींचा है। इस पूरे मामले के बीच सबसे ज्यादा चर्चा संभावित तलाक और उससे जुड़ी भारी-भरकम संपत्ति की हो रही है। दावा किया जा रहा है कि अगर जेन्सन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी अलग होने का फैसला करते हैं, तो यह दुनिया के सबसे महंगे तलाक के मामलों में…
