बाइनेंस हैक के बाद क्रिप्टो निवेशकों में मची हलचल, ₹34,500 करोड़ की निकासी के बीच बिटकॉइन ने पकड़ी रफ्तार
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में साइबर सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल बाइनेंस पर हुए साइबर हमले के बाद निवेशकों ने बड़ी संख्या में अपनी डिजिटल संपत्ति निकालनी शुरू कर दी। कंपनी के प्लेटफॉर्म से ग्राहकों ने करीब 3.64 अरब डॉलर यानी लगभग 34,500 करोड़ रुपये की निकासी की। इस घटनाक्रम ने क्रिप्टो बाजार में हलचल पैदा कर दी और निवेशकों के बीच अपनी पूंजी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि, शुरुआती घबराहट के बाद बाजार में कुछ सुधार के संकेत भी दिखाई देने लगे हैं। पिछले…
