बिसलेरी की बोतलबंद पानी की बिक्री पर कानूनी शिकंजा, FSSAI ने मुकदमे को दी हरी झंडी; खाद्य सुरक्षा नियमों पर सख्ती बढ़ी
देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का बड़ा नाम मानी जाने वाली बिसलेरी अब खाद्य सुरक्षा से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के खिलाफ कथित तौर पर असुरक्षित पैकेज्ड पेयजल की बिक्री के मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद कंपनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खाद्य नियामक की यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है, जब देशभर में खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर निगरानी तेज की जा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एफएसएसएआई ने…
