बिटकॉइन ने फिर पकड़ी रफ्तार, 80,000 डॉलर के पार पहुंचा, निवेशकों को जोरदार रिटर्न
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में एक बार फिर तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय डिजिटल करेंसी बिटकॉइन ने लंबे समय के बाद एक बार फिर 80,000 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर को पार किया है। इस तेजी ने क्रिप्टो निवेशकों और बाजार पर नजर रखने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बिटकॉइन लगभग 80,882 डॉलर के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं और किसी भी समय इनमें तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बिटकॉइन की इस हालिया तेजी को केवल एक दिन की…
