ब्लाइंड एशिया कप में फाइनल से पहले ही तय हुआ चैंपियन, पाकिस्तान को ट्रॉफी देने पर भारत ने जताया विरोध; आगे मैच खेलने से किया इनकार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित मेंस एशिया कप फॉर द ब्लाइंड के फाइनल मुकाबले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद खड़ा हो गया है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को खेला जाना था, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच नहीं हो सका। मैदान पर दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा नहीं होने के बावजूद टूर्नामेंट के आयोजकों ने भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित करने का फैसला लिया। हालांकि, इसके बाद ट्रॉफी पाकिस्तान को सौंपे जाने के घटनाक्रम ने भारतीय टीम को नाराज कर दिया। भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने इस फैसले को…