IIFA Awards 2026: ‘धुरंधर’ ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड, रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर; OTT में ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का जलवा

हिंदी सिनेमा से लेकर डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया तक, इस बार IIFA अवॉर्ड्स में कई फिल्मों और कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) के 26वें संस्करण के विजेताओं के नाम सामने आ चुके हैं। इस बार आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ ने पुरस्कारों की दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म को बेस्ट फिल्म सहित कई महत्वपूर्ण श्रेणियों में सम्मान मिला। वहीं, रणवीर सिंह को इसी फिल्म के लिए बेस्ट लीड एक्टर का पुरस्कार दिया गया। दूसरी ओर, ‘सैयारा’ की अभिनेत्री अनीत पड्डा ने बेस्ट लीड एक्ट्रेस का खिताब अपने…