‘क्वीन 2’ पर हाई कोर्ट तक पहुंचा विवाद, फैंटम स्टूडियोज ने जियोस्टार पर लगाया 250 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा
कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कोई नया पोस्टर या टीजर नहीं बल्कि उससे जुड़ा कानूनी विवाद है। कथित फिल्म ‘क्वीन 2’ को लेकर निर्माता कंपनियों के बीच अधिकारों की लड़ाई अब अदालत तक पहुंच गई है। मुंबई हाई कोर्ट में दायर याचिका में फैंटम स्टूडियोज ने आरोप लगाया है कि जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने उनकी सहमति के बिना फिल्म तैयार की है, जबकि कंपनी का कहना है कि यह पूरी तरह नई और स्वतंत्र कहानी पर आधारित फिल्म है। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब जानकारी…
