बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ दूध नहीं, रोज खिलाएं ये 7 मजेदार खेल
बच्चों की सेहत का ध्यान रखना हर माता-पिता की प्राथमिकता होती है। उनकी लंबाई बढ़ाने से लेकर मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने तक, अभिभावक कई तरह के उपाय करते हैं। बच्चों को पौष्टिक भोजन देना, दूध पिलाना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन की खुराक देना इसी देखभाल का हिस्सा है। हालांकि, बच्चों के संपूर्ण शारीरिक विकास में एक ऐसी चीज भी अहम भूमिका निभाती है, जिस पर कई बार माता-पिता का ध्यान नहीं जाता। यह है रोजाना शारीरिक गतिविधियां और बाहर खेलना। आजकल बच्चों का काफी समय मोबाइल फोन, टीवी, वीडियो गेम और कंप्यूटर के…
