कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: दूसरे दिन भारत की मेडल उम्मीदें, पैरा पावरलिफ्टिंग से लेकर बॉक्सिंग तक खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों के सामने कई अहम मुकाबले होंगे। पहले दिन शानदार शुरुआत के बाद अब भारतीय दल की नजरें पदकों की संख्या बढ़ाने पर टिकी हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता के दौरान कुल 14 गोल्ड मेडल इवेंट आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भारत के खिलाड़ी पांच अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। सबसे अधिक उम्मीदें पैरा पावरलिफ्टिंग से हैं, जहां भारतीय खिलाड़ी कई भार वर्गों में पदक जीतने के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इसके अलावा आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, बॉक्सिंग, लॉन बॉल्स और स्विमिंग में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने के इरादे से उतरेंगे। भारतीय…