रामायण की भव्य कहानी ने मचाई दुनिया में धूम, पहले दिन की कमाई से रणबीर कपूर ने रचा नया इतिहास
भारतीय सिनेमा में पौराणिक कहानियों को बड़े पर्दे पर पेश करने की परंपरा रही है, लेकिन निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ ने इस बार भव्यता और कमाई के मामले में एक नया पैमाना स्थापित कर दिया है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसकी चर्चा अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हो रही है। फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में रणबीर कपूर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का खिताब अपने नाम…
