प्रकाश राज के खिलाफ बॉयकॉट मुहिम से नहीं पड़ता फर्क, ‘वाराणसी’ में कास्टिंग पर उठे सवालों का एक्टर ने दिया करारा जवाब
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या दमदार एक्टिंग नहीं, बल्कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहा विरोध है। एसएस राजामौली की आने वाली मेगा बजट फिल्म ‘वाराणसी’ में प्रकाश राज की मौजूदगी को लेकर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें फिल्म से हटाने और उनकी फिल्मों का बहिष्कार करने की मांग की जा रही है। हालांकि, अभिनेता ने इन विरोधों को ज्यादा तवज्जो देने से इनकार कर दिया है। उनका…
