BRICS समिट के लिए भारत पहुंचे पुतिन: प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में Su-57, ब्रह्मोस-NG और S-400 पर होगी चर्चा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। उनका विशेष विमान रात करीब 3 बजे नई दिल्ली में उतरा। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने रूसी राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद रेड कार्पेट पर स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर की प्रक्रिया पूरी की गई, फिर पुतिन का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया। भारत यात्रा के दौरान पुतिन के ठहरने की व्यवस्था नई दिल्ली स्थित मौर्या शेरटन होटल में की गई है। उनकी इस यात्रा को भारत और रूस के रणनीतिक संबंधों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण…
