वैज्ञानिकों की नई खोज: बदला हुआ विटामिन B12 ब्रेन ट्यूमर के इलाज में खोल सकता है नई राह, ग्लियोब्लास्टोमा मरीजों के लिए उम्मीद

ब्रेन कैंसर का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है। खासतौर पर जब बीमारी का नाम ग्लियोब्लास्टोमा हो, जो दिमाग में होने वाला सबसे खतरनाक और तेजी से बढ़ने वाला ट्यूमर माना जाता है। लंबे समय से वैज्ञानिक इस बीमारी के लिए ऐसे इलाज की तलाश कर रहे हैं, जो सिर्फ ट्यूमर को रोकने के बजाय सीधे कैंसर कोशिकाओं तक पहुंचकर उन्हें खत्म करने में मदद कर सके। अब मेडिकल साइंस की दुनिया से एक ऐसी खोज सामने आई है, जिसने इस दिशा में नई उम्मीद जगाई है। वैज्ञानिकों ने विटामिन B12 का एक…