बच्चों की सेहत के लिए छिपा खतरा बन रहे अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, दिमाग पर भी पड़ सकता है असर; नई स्टडी में चौंकाने वाले खुलासे

आजकल बच्चों की खाने-पीने की आदतों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। घर के पौष्टिक भोजन की जगह चिप्स, पिज्जा, बर्गर, पैकेट वाले बिस्कुट और इंस्टेंट स्नैक्स ने ले ली है। स्कूल से लौटने के बाद कुछ कुरकुरा खाने की इच्छा हो या दोस्तों के साथ बाहर जाकर फास्ट फूड का आनंद लेना, बच्चों के लिए ये चीजें रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनती जा रही हैं। माता-पिता भी कई बार इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हें लगता है कि इन चीजों का ज्यादा सेवन होने पर बच्चे का वजन बढ़ सकता है, लेकिन नुकसान केवल…