चुनावी शिकस्त के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो ने छोड़ा ब्राजील! अमेरिका में शरण लेने की अटकलें, परिवार भी साथ
ब्राजील की राजनीति में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दक्षिणपंथी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो के अमेरिका रवाना होने की खबर सामने आने के बाद उनकी राजनीतिक और कानूनी मुश्किलें चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ब्राजील छोड़कर अमेरिका पहुंचे हैं या वहां पहुंचने की तैयारी में हैं। उनके अमेरिका जाने की पुष्टि फ्लावियो के एक सहयोगी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में की। एक अमेरिकी अधिकारी ने भी उनके अमेरिका आने की जानकारी दी है। इस घटनाक्रम के बीच यह अटकलें तेज…
