ब्रेकअप के बाद बार-बार आती हैं पुरानी यादें? खुद को संभालने और आगे बढ़ने के लिए अपनाएं ये तरीके

किसी रिश्ते का खत्म होना जिंदगी के उन अनुभवों में शामिल है, जिससे बाहर निकलना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। खासकर जब रिश्ता काफी लंबे समय तक चला हो, तब उससे जुड़ी यादें, आदतें और भावनाएं अचानक खत्म नहीं होतीं। ब्रेकअप के बाद कई लोगों को ऐसा महसूस होता है कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा उनसे दूर हो गया है। कभी अकेलापन परेशान करता है तो कभी छोटी-सी बात भी पुराने रिश्ते की याद दिला देती है। कई बार व्यक्ति खुद को व्यस्त रखने के बावजूद बार-बार अपने एक्स के बारे में सोचता रहता…