ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतने के बाद भी रहें सतर्क, इलाज के बाद इन बातों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

ब्रेस्ट कैंसर का समय रहते पता चल जाए तो इलाज के बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। मेडिकल साइंस में हुई प्रगति के कारण अब इस बीमारी से लड़ने के लिए सर्जरी, रेडिएशन, कीमोथेरेपी और आधुनिक दवाओं जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कैंसर का उपचार पूरा होना हमेशा इस बात की गारंटी नहीं देता कि भविष्य में बीमारी दोबारा सामने नहीं आएगी। कुछ महिलाओं में सफल इलाज के बाद भी ब्रेस्ट कैंसर लौटने का खतरा बना रह सकता है। इसलिए उपचार के साथ-साथ आगे की सावधानियों और नियमित निगरानी पर ध्यान देना भी जरूरी है। ब्रेस्ट कैंसर का पता…