सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1.30 लाख से नीचे आया: 7 दिनों में गोल्ड 13 हजार और सिल्वर 26 हजार रुपए टूटा
सोने और चांदी के बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। रिकॉर्ड स्तरों के आसपास पहुंचने के बाद अब दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आ रहे हैं। बीते एक सप्ताह में सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारी करने वाले ग्राहकों को राहत मिल सकती है। हालांकि, बाजार में आगे कीमतें किस दिशा में जाएंगी, इसको लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 1,633 रुपए कम हुआ। इस…
