प्रदर्शन या पुलिस की पाबंदी से दुकान बंद रही तो कौन देगा नुकसान की भरपाई? जानिए व्यापारियों के कानूनी अधिकार

किसी राजनीतिक रैली, विरोध प्रदर्शन या सुरक्षा व्यवस्था के चलते बाजार बंद हो जाए तो इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ता है, जिनकी रोजी-रोटी रोजाना की बिक्री पर निर्भर करती है। दुकानदारों के सामने ऐसी स्थिति में किराया, कर्मचारियों की तनख्वाह, बिजली का बिल और दूसरे खर्च पूरे करने की चुनौती खड़ी हो जाती है। कई बार ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पाते, जबकि दुकान खुली रखने की अनुमति भी नहीं मिलती। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस आर्थिक नुकसान की भरपाई कौन करेगा? क्या प्रभावित व्यापारी सरकार से मुआवजे की मांग कर सकते हैं? इस…